ICC Champions India Win Trophy 2025 Now: भारत ने 9 महीने के अंदर दूसरा ICC टाइटल जीत लिया है। टीम ने दुबई में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल हराया। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने जून 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप भी जीता था।
ICC Champions India Win Trophy 2025 Now: दुबई में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट खोकर 251 रन बनाए। भारत ने 49वें ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। कप्तान Rohit शर्मा ने 76, श्रेयस अय्यर ने 48 और केएल राहुल ने 34 रन बनाए।
ICC Champions India Win Trophy 2025 Now: गेंदबाजी में कुलदीप यादव का रोल बहुत बड़ा रहा। उन्होंने 2 ओवर के अंदर रचिन रवींद्र और केन विलियमसन को पवेलियन भेजा। वरुण चक्रवर्ती ने भी 2 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने 10 ओवर में महज 30 रन देकर 1 विकेट लिया, उन्होंने ही 49वें ओवर में Winning Shot लगाई।
Toss जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड को रचिन रवींद्र और विल यंग ने तेज शुरुआत दिलाई। वरुण ने यंग को बोल्ड किया और भारत को पहला विकेट दिलाया। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स को भी बोल्ड किया। कुलदीप यादव 11वां ओवर फेंकने आए, उन्होंने पहली ही गेंद पर सेट बैटर रचिन रवींद्र को बोल्ड कर दिया। इसके बाद उन्होंने अगले ओवर में केन विलियमसन को भी कैच करा दिया। 2 बड़े विकेट गिरने के बाद न्यूजीलैंड का स्कोरिंग रेट गिर गया और टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।

Middle ओवर्स में बिखरा Kiwi: न्यूजीलैंड ने पहले पावरप्ले में 69 रन बना दिए। फिर मिडिल ओवर्स में टीम ने 4 विकेट गंवा दिए और टीम इस दौरान 103 रन ही बना सकी। आखिरी 10 ओवर में टीम ने 79 रन बनाए और स्कोर 251 तक पहुंचा। डेरिल मिचेल ने 63 रन की पारी खेली। भारत से मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिया।
ICC Champions India Win Trophy 2025 Now: Rohit- Gill ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई
252 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी Team India से ओपनर्स ने 105 रन की पार्टनरशिप की। शुभमन 31, रोहित 76 और विराट 1 ही रन बनाकर आउट हो गए। यहां से श्रेयस ने 48 और अक्षर ने 29 रन बनाकर टीम को संभाला। आखिर में राहुल ने 34, हार्दिक पंड्या ने 18 और रवींद्र जडेजा ने 9 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।
Rohit ने लगातार 13वां ICC मैच जीता
- भारत ने अब तक सबसे ज्यादा 14 ICC टूर्नामेंट्स के फाइनल खेले हैं। जिसमें टीम ने 7 जीत दर्ज की। यह भारत की तीसरी चैंपियंस ट्रॉफी जीत रही। टीम ने 2 टी-20 और 2 ही वनडे वर्ल्ड कप भी जीते हैं।
- रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के 8वें और भारत के तीसरे कप्तान बने।
- रोहित शर्मा ICC टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।
- रोहित ने 76 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। ऐसी ही 76 रन की पारी विराट कोहली ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में खेली थी। दोनों खिलाड़ियों को उस टूर्नामेंट के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
- रोहित शर्मा और विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 9 ICC टूर्नामेंट्स के फाइनल खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उनसे पहले युवराज सिंह 8 फाइनल खेल चुके थे। यहां जडेजा ने युवी की बराबरी की।
Rohit Sharma ने बतौर कप्तान ICC टूर्नामेंट में लगातार 13वीं जीत हासिल की। उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की 12 जीत का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी में 5 मैच जीते। इससे पहले उन्होंने 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार 8 मैच जीते थे।

ICC Champions India Win Trophy 2025 Now: भारत लगातार 15वां टॉस हारा, Rohit ने 12वां टॉस गंवाया
ICC Champions ट्रॉफी फाइनल में भारत टॉस नहीं जीत सका। टीम ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल से लगातार 15वां टॉस गंवाया। कप्तान रोहित शर्मा ने 2023 से अब तक 12वां टॉस गंवाया है। लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने के मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने लगातार 11 टॉस गंवाए थे।
ICC Champions Trophy 2025 Now: अब तक के विजेताओं और उपविजेताओं की लिस्ट देख सकते है-
Year | Host | Winner | RunnerUp |
2025 | पाकिस्तान | भारत | न्यूजीलैंड |
2017 | इंग्लैंड और वेल्स | पाकिस्तान | भारत |
2013 | इंग्लैंड और वेल्स | भारत | इंग्लैंड |
2009 | दक्षिण अफ्रीका | ऑस्ट्रेलिया | न्यूजीलैंड |
2006 | भारत | ऑस्ट्रेलिया | वेस्टइंडीज |
2004 | इंग्लैंड | वेस्टइंडीज | इंग्लैंड |
2002 | श्रीलंका | भारत और श्रीलंका (संयुक्त विजेता) | – |
2000 | केन्या | न्यूजीलैंड | भारत |
1998 | बांग्लादेश | दक्षिण अफ्रीका | वेस्टइंडीज |
ICC Champions India Win Trophy 2025 Now:
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया. रोहित शर्मा फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए, जबकि न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र को पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला. भारत ने इस जीत के साथ इतिहास रच दिया.