UP Board 10th, 12th Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक हुआ है। इस बार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थीं। अब, यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद रिजल्ट की तैयारी में जुट चुका है। इसे आधिकारिक वेबसाइटों पर अपलोड किया जाएगा। आप यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर अपने परिणाम की जाँच कर सकते हैं।
UP Board 10th, 12th Result कब जारी किया जाएगा
यह खबर उन लाखों छात्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है जो उत्तर प्रदेश बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कापियों की चेकिंग पूरी होने के बाद, बोर्ड ने रिजल्ट के लिए नोटिफिकेशन तैयार कर लिया है। यह नोटिफिकेशन किसी भी समय जारी किया जा सकता है और रिजल्ट की घोषणा भी की जाएगी। इसके बाद, सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट की जांच कर सकेंगे। इससे छात्रों को अपने नतीजे की जांच करने में आसानी होगी और उन्हें अपनी आगामी पढ़ाई की योजना बनाने में मदद मिलेगी।
यूपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट : Overview
यूपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट 2024 | |
परीक्षा संचालन का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद |
परीक्षा का नाम | यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा |
वर्ग | रिजल्ट |
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 की तारीख | 20 अप्रैल 2024 (अपेक्षित) |
परीक्षा मोड | ऑफ़लाइन |
यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां | चरण 1- 25 जनवरी से 01 फरवरी, 2024चरण 2- 02 फरवरी से 09 फरवरी, 2024 |
यूपी बोर्ड परीक्षा तिथि 2024 (कक्षा 10, 12) | 22 फरवरी 2024 से 09 मार्च 2024 तक |
यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट |
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 की जांच कैसे करें
जब उत्तर प्रदेश शिक्षा बोर्ड अपने 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के रिजल्ट जारी कर देते है। तो इस प्रक्रिया से अपने result को देख सकते है:
- सबसे पहले, यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- मुख्य पृष्ठ पर रिजल्ट लिंक खोजें और उस पर click कीजिए।
- अब, अपने रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करे।
- सभी आवश्यक जानकारी को सही ढंग से भरें और उसे सबमिट करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
यदि आपको 2024 के यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं रिजल्ट के बारे में नवीनतम अपडेट चाहिए, तो आपको आधिकारिक वेबसाइट को निरंतर चेक करते रहना चाहिए।